सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गराड़ में विकास को नई दिशा देते हुए जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल द्वारा 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच कांतिलाल खराड़ी, मंडल अध्यक्ष भेरू सिंह निनामा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामचंद्र डोडियार, मंडल महामंत्री सुनील तोतला, पूर्व सरपंच प्रभु लाल खराड़ी, बाबूलाल खराड़ी सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्राम में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए इस प्रकार के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ ही ग्राम गराड़ में विकास की एक और महत्वपूर्ण सौगात का शुभारंभ हो गया।
Author: MP Headlines












