नवाचारी पहल: जनगणना 2026 के लिए विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने के लिए सांदीपनि शा. मॉडल स्कूल सैलाना में कार्यशाला का आयोजन

सैलाना। सांदीपनि शा मॉडल उ. मा . विद्यालय सैलाना में नवाचारी पहल करते हुए देश और नागरिकों के लिए अति महत्व का जन कार्यक्रम जनगणना पर विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को डिजिटल स्व जनगणना की ऑनलाइन लिंक पर कैसे जानकारी को भरना है इसका लाइव डेमो करके बताया गया। इसके साथ ही जनगणना से जुड़ी  मूलभूत जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों ने जनगणना से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं को व्यक्त करते हुए प्रश्न भी पूछे।

संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि  यह 16वीं जनगणना राष्ट्र का महायज्ञ है। विद्यार्थियों को जनगणना कार्य की जानकारी इसलिए दी जा रही है ताकि वे अपने परिवार और आस पड़ोस को भी इसके प्रति जागरूक कर सके। साथ ही जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को भी जानकारी देने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें ।
सत्र संचालन एवं  संयोजन श्वेता नागर ने किया। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग ऋषिकांत देवड़ा एवं नवीन उपाध्याय ने किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp