बाजना के ग्राम ठीकरिया में पीएम श्री हाई स्कूल में 16.30 लाख की लागत वाले अतिरिक्त कक्ष का विधायक ने किया भूमिपूजन

बाजना/रतलाम। रतलाम जिले के जनजातीय क्षेत्र बाजना में विद्यार्थियों के आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ठीकरिया गांव स्थित पीएम श्री हाई स्कूल के अतिरिक्त भवन का भूमिपूजन किया गया। अतिरिक्त कक्ष की लागत राशि 16 लाख 30 हज़ार रुपये है। इस दौरान भारत आदिवासी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

हाई परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में बाप पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र खराडी, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु चारेल, उपाध्यक्ष रामा दामा, संगठन मंत्री बालचंद्र मैडा, स्कूल प्राचार्य भारत टांक, प्रकाश खराडी, राहुल, केशव आदि गरिमामयी उपस्थिति रही। आसपास के गाँवों के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इस कार्य को लंबे समय से चली आ रही क्लास रूम समस्या के समाधान के रूप में देखा और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधि के साथ छात्र भी सक्रिय हैं। ग्रामीणों सहित अभिभावकों ने उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यों से न केवल बैठक सुगम होगी, बल्कि गांवों के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp