हर घर दो डस्टबिन, सैलाना बनेगा स्वच्छ-सुंदर—वार्ड-3 में पार्षद कुमावत ने बड़े ही सहज अंदाज में लोगों को समझाया

सैलाना। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर परिषद ने शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए खास अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम वार्ड-3 में अनोखी पहल देखने को मिली, जहां पार्षद कुलदीप कुमावत खुद घर-घर पहुंचे और नागरिकों को हरे (गीला कचरा) व नीले (सूखा कचरा) डस्टबिन वितरित किए।

इस दौरान पार्षद कुमावत ने बड़े ही सहज अंदाज में लोगों को समझाया कि अगर हर घर से कचरा अलग-अलग निकलेगा, तो पूरा शहर खुद-ब-खुद स्वच्छ नजर आएगा। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव की नींव बनते हैं।

नगर परिषद द्वारा रंग-बिरंगे डस्टबिन देने के पीछे भी यही सोच है कि कचरा प्रबंधन आसान और प्रभावी बने। अभियान में स्वच्छता प्रभारी हुक्मीचंद परिहार, दरोगा दीपक गोयर सहित परिषद की टीम भी पूरी सक्रियता के साथ नजर आई।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे इस मुहिम को सिर्फ अभियान न समझें, बल्कि अपनी जिम्मेदारी मानें—ताकि सैलाना स्वच्छता में नई पहचान बना सके। “जब हर घर करेगा कचरे की सही पहचान, तभी सैलाना बनेगा स्वच्छता में नंबर वन!”

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp