सैलाना। सैलाना केन्द्र व राज्य सरकार की माही परियोजना बदनावर सरदारपुर, तीरला, बदनावर होते हुए बाजना के समीप बीड़ पंचायत के मोवडी का माल आ रही है। यहा पर एक बहुत बड़ा डेम, इंटकवैल तथा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। यहा से पाइप लाइन शिवगढ़ होकर सैलाना होकर जावरा जा रही है। इससे 630 से अधिक गांव होंगे को शुद्ध पेयजल मिलेगा। 14 सो करोड़ रुपये की लागत से बन रही जल संरचना अब रफ्तार पकड़ चुकी है।
कैसे बिछ रही है पाइपलाइन
इस योजना में 40 फीट लंबे और एक मीटर से अधिक व्यास वाले विशाल पाइप उपयोग किए जा रहे हैं। जमीन में करीब ढाई मीटर गहरा गड्ढा करके पहले क्रेन की मदद से पाइप को उतारा जाता है। इसके बाद पाईप के अंदर बाहर वेल्डिंग करके पाइपों को जोड़ा जाता है और मशीन से लीकेज टेस्ट कर उस पर कलर करके तुरंत गड्ढा भर दिया जाता है। साइट पर जेसीबी, क्रेन और वेल्डिंग यूनिट लगातार काम कर रही हैं।

योजना का रूट और वर्तमान स्थिति
बाजना के मोवडी का माल गांव मे इंटेकवेल,डेम तथा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण चल रहा है। यहां से मुख्य पाइपलाइन शिवगढ़ होकर सैलाना ब्लॉक के गांव सांसर, अड़वानिया होते हुए सैलाना में चारेल पेट्रोल पंप से आगे तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। एक दो दिन यह हरसोला रोड क्रास कर जायेगी। यह लाइन पिपलोदा होते हुए जावरा तहसील के अंतिम छोर तक जाएगी।
लागत और लाभ
रतलाम जिले की माही समूह जल परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1400 करोड़ रुपये है। 4 हजार किमी से अधिक लंबे पाइप नेटवर्क से लाखो लोगो को शुद्ध पेयजल का सीधा फायदा मिलेगा। गर्मी में सूखते हैंडपंप और टैंकर की समस्या से आदिवासी अंचल को निजात मिलेगी।
क्या कहते हैं ग्रामीण
शिवगढ़ के ग्रामीण बताते हैं, “इतने बड़े पाइप पहली बार देखे हैं। क्रेन से उतरते देखकर लगता है कि अब पानी की किल्लत सच में खत्म होगी।” सांसर के किसान कहते हैं, “गड्ढा भरने से पहले मशीन से चेक करते हैं, काम पक्का हो रहा है।”
जानकारो का दावा
जानकारो का कहना है कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 2027 के अंत तक पानी इस क्षेत्र के हर घर शुद्ध पेयजल में पहुंचा दिया जाएगा।
यहां यहां बनेगी पेयजल टंकिया
सुत्रों के अनुसार इस योजना में छह बड़ी पैयजल टंकिया बनेगी जिसमे बीड़, सैलाना, सांसर,अड़वानिया, पिपलौदा तथा जावरा में बनाई जाएगी । नो टेपिंग पाइंट दिये जायेंगे, जिससे नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्र मे पानी मिलेगा जिससे उक्त क्षेत्रों मे पैयजल के लिए पाईप लाईन जोडा जा सके।

पाइपलाइन डालने के लिए, कहीं-कहीं हो रही है मशक्कत
उक्त काम करने वाले दबी जुबान यह भी कहते देखे गए की खेतो मे कुछ लोग तो पेयजल पाइपलाइन खोदने के लिए मना नहीं करते है। लेकिन कुछ लोग खेतो मे खोदने ही नही देते। नियम समझाने बाद वह मानते हैं ऐसे में हमें कुछ प्रॉब्लम होती है,जिससे काम प्रभावित होता है।
पार्षदो के साथ मंडल अध्यक्ष एवं एल्डरमैन ने किया निरीक्षण
सैलाना मे पैयजल सप्लाई पाईप लाईन के निर्माणाधीन कार्य स्थल पर जाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, वरिष्ठ पार्षद विशाल धबाई, कुलदीप सिलावट, एल्डरमैन नाथुलाल राठोड, रवि शर्मा, अम्बिका पाटीदार, शैर सिंह राठौर,राजेन्द्र भाटी आदी ने जाकर काम का निरीक्षण कर काम मे संतोष व्यक्त किया।
Author: MP Headlines












