महापुरा में विकास का शंखनाद” — 25 लाख के सामुदायिक भवन से बदलेगी गांव की तस्वीर

सैलाना। सैलाना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत महापुरा में बुधवार को विकास की नई इबारत लिखी गई, जब जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल ने 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भव्य सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर गांव को बड़ी सौगात दी।

भूमि पूजन के साथ ही महापुरा में उत्साह और उम्मीद का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, क्योंकि अब गांव को एक ऐसा केंद्र मिलने जा रहा है जहां सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रम एक छत के नीचे आयोजित हो सकेंगे।

इस मौके पर सरपंच पीरा बाई, मंडल अध्यक्ष भेरूसिंह निनामा, जनजाति जिला अध्यक्ष शंभू सिंह गणावा, जनपद प्रतिनिधि मनोहर डिंडोर, सरपंच प्रतिनिधि मदन निनामा और ग्राम पंचायत सचिव निर्मल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि गांव के विकास, एकता और सामाजिक सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा। वहीं ग्रामीणों ने भी इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp