सैलाना/रतलाम। रतलाम (ग्रामीण) जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम (ग्रामीण) द्वारा सैलाना विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर समन्वयक अध्यक्षों व मंडलम अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न ब्लॉकों में नए अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत द्वारा जारी आदेश में सैलाना, सरवन, रावटी एवं बाजना ब्लॉक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें सैलाना ब्लॉक से तोलाराम गामड़ (सरपंच), सरवन से राजेन्द्र कुमार निनामा (रावजी), रावटी से सुनील मुंनिया एवं बाजना से प्रेम देवदा को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह सैलाना विधानसभा में मण्डलम अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें नानुराम मईड़ा, ईश्वरलाल पाटीदार, तोलाराम गामड़ (उदेपुरिया) सोहन पारगी, कैलाश मईड़ा, केसर सिंह डामर, रामलाल निनामा, परेशराम डामा, सुरेश निनामा, अमर सिंह डोडियार, विश्राम वसुनिया, मनीष देवदा, नारायण वडकिया, मोहन गेहलोत, महेश पोरवाल, वागजी चरपोटा, टेकचन्द डामर, तोलु वसुनिया, गोवर्धन चरपोटा को नियुक्त किया गया है।

आदेश में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई गई है कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी नव-नियुक्त ब्लॉक समन्वयक अध्यक्षों व मंडलम अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस जनो ने हर्ष व्यक्ति किया व कहा कि इन नियुक्तियो से संगठनात्मक गतिविधियों में नई गति व बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: MP Headlines












