सम्मान और भावनाओं के साथ विदाई: शाखा प्रबंधक राजू सिलावट राजू भैया हुए सेवानिवृत्त

अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक  संगठनों ने राजू भैया का आत्मिकता से स्वागत किया

सैलाना (रतलाम)। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा सैलाना के शाखा प्रबंधक राजू  सिलावट नगर में इन्हें (राजू भैया) के नाम से जाना जाता है गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को अपनी गौरवमयी 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जैन धर्मशाला, सैलाना में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक एवं सहकारी संस्थाओं से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बता दे की राजू  सिलावट की सेवानिवृत्ति की खबर जैसे ही नगर के विशिष्ट नागरिकों को सामाजिक संगठनों राजनीतिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिको कौ जानकारी मिली वैसे ही राजू राजू भैया सिलावट के मिलने वालों ने स्थानीय जिला सहकारी ग्रामीण शाखा बैंक बस स्टैंड पर पहुंच कर शुभकामनाएं प्रदान की, यहां कर्मचारियों ने भी अपने शाखा प्रबंधक सिलावट को बधाई देने वालो का ताता लगा रहा, तत्पश्चात सिलावट का विदाई चल समारोह नगर के मुख्य मार्ग से निकला, जहां नगर में जगह-जगह सिलावट के इष्ट मित्रों द्वारा स्वागत सत्कार शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। यह चल समारोह नगर के जैन धर्मशाला पहुंचा यहां कार्यक्रम की शुरुआत सेवा निवृत्ति समारोह से हुई, जिसमें वक्ताओं ने  सिलावट के कार्यकाल को याद करते हुए उनकी कार्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने अपने सेवाकाल में बैंकिंग कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करते हुए क्षेत्र के किसानों एवं खाताधारकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कीं।

समारोह को बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाएं मर्यादित समिति सैलाना, सरवन, गराड़, बेड़दा, शिवगढ़ एवं कांगसी के सुपरवाइजर, समिति प्रबंधक एवं समस्तकर्मचारियों द्वारा सिलावट का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सिलावट के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत एवं रतलाम कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा भी पहुंचे एवं सिलावट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यहां आयोजित स्नेहभोज में सभी अतिथियों ने सहभागिता कर इस यादगार पल को साझा किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल भावुकता और सम्मान से परिपूर्ण रहा, जहां एक ओर विदाई की कसक थी, वहीं दूसरी ओर उनके योगदान पर गर्व भी झलक रहा था।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp