सैलाना। जल विभाग सैलाना में स्टोर क्लर्क के पद पर कार्यरत नगर निवासी अशोक कुमार लोढ़ा 42 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं के सम्मान में वॉलीबॉल क्लब के खिलाड़ियों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साथियों ने लोढ़ा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह में वॉलीबॉल क्लब के ओमप्रकाश पुरोहित, प्रशांत जोशी, राकेश राज शर्मा, विशाल वैष्णव, अनुकूल सोनी, कप्तान बैरागी, लाला लोढ़ा एवं पंकज सियार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आत्मीय माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में अशोक लोढ़ा को भावभीनी विदाई दी गई।
Author: MP Headlines












