पेयजल एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

सैलाना। जनपद पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में चल रहे पेयजल एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिया गेरा ने बैठक के दौरान सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पंचायतों में लंबित निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही जल गंगा अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए विशेष समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खराब पड़े हैंडपंपों एवं नल-जल योजनाओं का तत्काल सुधार कराया जाए, ताकि किसी भी गांव में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। पेयजल से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निराकरण पर भी विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त समग्र e-KYC, संबल योजना के लंबित प्रकरणों तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दो टूक कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। इस अवसर पर बीपीओ, उपयंत्री, एडीईओ, पीसीओ, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp