सैलाना/रतलाम। जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम (ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत द्वारा सैलाना नगर में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के तहत सैलाना नगर के सभी 15 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
इस नियुक्ति के माध्यम से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जनसंपर्क को प्रभावी रूप से बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

जिला अध्यक्ष गेहलोत ने सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों से अपेक्षा जताई है कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति का पालन करते हुए समर्पण एवं सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तथा शीर्ष नेतृत्व के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आदेश अनुसार सैलाना नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक अलग-अलग कार्यकर्ताओं को वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों की सूची (सैलाना नगर):
भरतलाल रणछोड़ लाल (पाटीदार), अर्पितकुमावत, सुमितकुमावत, रोहित चंडालिया, दशरथपाटीदार, कमलपाटीदार, जावेदखान, जीवनलाल पडीयार, रोहित सोंलकि, सिकंदर शाह, वर्धमान सलाडिया, अंकित कसेरा (चम्पक), काहिद बोहरा, सुशील कसेरा, दिनेश कसेरा को बनाया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी का मानना है कि इन नियुक्तियों से पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी और आगामी समय में संगठन और अधिक प्रभावी रूप से जनता के बीच कार्य करेगा। अंत में सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया गया है।
Author: MP Headlines












