एल्डरमैन नाथूलाल राठौड़ की नियुक्ति पर भव्य स्वागत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सैलाना। रतलाम जिले के नगर परिषद सैलाना में एल्डरमैन के रूप में नाथूलाल  राठौड़ की नियुक्ति के अवसर पर रतलाम में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद, जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, पतंजलि योग समिति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव-नियुक्त एल्डरमैन का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया।

समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह नियुक्ति सैलाना नगर के लिए गर्व का विषय है। इससे नगर के विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नाथूलाल राठौड़ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने नव-नियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अंत में एल्डरमैन नाथूलाल राठौर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के समग्र विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp