सैलाना। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के बाद सैलाना नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर में एकत्रित हुए, जहां सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद पूरे परिसर में जश्न का माहौल छा गया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर जीत की खुशी जाहिर की और “भाजपा जिंदाबाद” व “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर मिठास बांटी और इस ऐतिहासिक सफलता का उत्सव मनाया।

इस मौके पर जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, शैतान सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, मुकेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार, सौरभ राका, एल्डरमैन रवि शर्मा, नाथूलाल राठौर, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य अनुकूल सोनी, मंडल महामंत्री सुभाष भाभर, सुखबीर चौधरी, सुरेंद्र मेहता, ललित चंडालिया, संतोष धभाई, प्रमोद भंडारी, दिनेश आसरा, सुनील राठौर, प्रहलाद पाटीदार, राजेंद्र भाटी, शिवगढ़, शेर सिंह राठौड़, राहुल पाटीदार, देवचंद पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया तथा आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।
Author: MP Headlines












