नामली। निरंतर 39 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा नामली से 30 अप्रैल को शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रावि बारोड़ा, भारोड़ा, चन्दोडिया, नोगांवाकला के स्टॉफ व ग्राम वासियों के साथ ही पी एम श्री शासकीय कन्या हाईस्कूल नामली द्वारा शॉल श्रीफल व अभिनंदन पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

शिक्षा विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए पहचाने जाने वाले शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अपनी 39 वर्ष 4 माह की गौरवशाली सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। श्री शर्मा ने शिक्षा क्षेत्र के अलावा सामाजिक सेवा, भजन भाव, रामायण पारायण, सुंदरकांड पारायण व समरसता की भावना से अपनी सहयोगात्मक सेवा की अमिट छाप छोड़ी है।
सेवानिवृत्त शिक्षक श्री शर्मा ने अपनी सेवा यात्रा को 01 जनवरी 1987 से शा मावि पल्दूना से प्रारम्भ किया। दिनांक 04 नवम्बर 2000 से लेकर दिनांक 17 सितम्बर 2024 तक प्रा.वि. बारोड़ा में लंबी सेवाएं देने के पश्चात 17 सितंबर 2024 को पदोन्नत होकर शा.क. हाई स्कूल नामली में उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदस्थ हुए।
माँ शारदा के मंदिर में साढ़े तीन दशक से अधिक समय तक विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले शिक्षक सुरेशचंद्र शर्मा का विदाई समारोह पीएम श्री एकीकृत शा कन्या हाईस्कूल नामली से प्रारंभ होकर श्री द्वारिकाधीश मंदिर तक नगरवासियो ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। विदाई समारोह अत्यंत भावपूर्ण रहा। इस अवसर पर इष्ट मित्रों और परिजनों ने उनके सुखद भविष्य की कामना की।
Author: MP Headlines












