सैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया।

मुलाकात के साथ ही राज्य शासन द्वारा नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों का भी आत्मीय स्वागत किया गया। प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी एवं प्रदीप उपाध्याय का पुष्पमालाओं से अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

पूर्व विधायक संगीता चारेल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा तथा सभी ने क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला जनपद पंचायत सदस्य संजय बाफना, दिनेश कसेरा (आसरा) रितेश मांडोत, अंजील चंडालिया, संजय राठौर, नंदकिशोर बोराणा, रमेशचंद बाफना, प्रशांत मांडोत सहित अनेक जन उपस्थित थे।
Author: MP Headlines












