रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनने पर मनोहर पोरवाल का हुआ भव्य स्वागत

सैलाना। रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनने पर मनोहर पोरवाल का उनके गृह निवास पर सैलाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाएं भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मनोहर पोरवाल ने कहा कि रतलाम के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकनी का भी स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, सांसद प्रतिनिधि संजय टाक, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर (सैलाना), रावटी मंडल अध्यक्ष महेंद्र जाट, बाजना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वसुनिया, वरिष्ठ नेता तेज कुमार चौधरी, सुरेन्द्र मेहता, ललित कसेरा, अनुकूल सोनी, सुनील राठौर, लखन चंदेल, अनोखीलाल पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp