सैलाना में अवैध खनन पर विधायक डोडियार का बड़ा एक्शन
बेड़दा-जाम्बूडिया में औचक छापा, ड्रिलिंग मशीन जब्त करने के निर्देश

रतलाम/सैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बेड़दा-जाम्बूडिया क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। प्लांट की वैधता और पर्यावरणीय एनओसी समाप्त होने के बावजूद वहां अवैध ड्रिलिंग और गिट्टी निकासी की तैयारी चल रही थी।

विधायक डोडियार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां ड्रिलिंग मशीन RJ 06 CA 4588 सक्रिय हालत में मिली। उन्होंने मशीन तत्काल बंद करवाई और संचालकों से लीज, एनओसी व अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई वैध कागज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विधायक ने साफ कहा कि बिना अनुमति और पर्यावरणीय स्वीकृति के “एक भी पत्थर नहीं निकलने दिया जाएगा।” उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही।

जिला माइनिंग अधिकारी रीना पाठक ने भी स्पष्ट किया कि बिना पर्यावरण स्वीकृति ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग पूरी तरह अवैध है। विधायक की शिकायत पर माइनिंग इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया। कार्रवाई के दौरान जिला जनपद उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, जनपद सदस्य चंदू मईडा, भारत आदिवासी पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश खराड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्त रोक लगनी चाहिए। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर संबंधित संचालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

टंकी चौराहा बायपास हादसे पर नगरवासियों ने उठाई पूर्व विधायक गेहलोत से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग, जिला प्रमुख व महाप्रबंधक, एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC)“ को अवगत कराएं हादसे रोकने के इंतज़ाम जरूरी”

Read More »