सैलाना/रतलाम। सैलाना नगर के रहने वाले आयुष विभाग में कार्यरत अनिल मेहता एवं एनसीसी ऑफिसर माया मेहता के सुपुत्र डॉ. कुशाग्र मेहता ने एमबीबीएस परीक्षा में 70 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार सफलता प्राप्त कर परिवार, समाज और सैलाना नगर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से नगर में हर्ष का माहौल है तथा समाजजनों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

डॉ. कुशाग्र मेहता की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। परिवारजनों के अनुसार कुशाग्र शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और चिकित्सा क्षेत्र में सेवा भाव के साथ आगे बढ़ना उनका सपना रहा है। माता-पिता एवं दादाजी के सानिध्य और मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
कुशाग्र मेहता ने अपनी लगनशीलता और अथक परिश्रम के दम पर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे सैलाना नगर का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, जिसका उत्कृष्ट उदाहरण डॉ. कुशाग्र मेहता हैं।
इस अवसर पर माणकलाल मेहता (दादाजी), माया मेहता (दादीजी), उमाशंकर नागर (नानाजी), लक्ष्मी नागर (नानीजी), अनिल मेहता, माया मेहता,डॉ. आशीष मेहता,रुचि मेहता, आरती रावल, कश्यप रावल, इशिता मेहता, अथर्व मेहता, मुद्रा रावल तथा मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद शाखा रतलाम सहित अनेक समाजजनों ने शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: MP Headlines












