टंकी चौराहा बायपास हादसे पर नगरवासियों ने उठाई पूर्व विधायक गेहलोत से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग, जिला प्रमुख व महाप्रबंधक, एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC)“ को अवगत कराएं हादसे रोकने के इंतज़ाम जरूरी”

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में विगत 30 अप्रैल की शाम टंकी चौराहा बायपास पर हुए सड़क हादसे ने एक बार फिर बायपास मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद फरार हुए कार चालक तक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहुंचकर वाहन जब्त कर लिया तथा वाहन चालक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी गली वार्ड क्रमांक 11 निवासी एवं कांग्रेस अध्यक्ष वर्धमान राठौड़ (58) पिता रामनारायण राठौड़ अपने 13 वर्षीय पुत्र मनन राठौड़ के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रतलाम की ओर से तेज गति से आ रही कार ने टंकी चौराहे के पास उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद वर्धमान राठौड़ को उपचार हेतु पहले रतलाम और बाद में दाहोद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके कूल्हे का ऑपरेशन किया गया। वहीं बालक मनन राठौड़ को इस हादसे में 35 टांके आए हैं। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था।

इधर इस हादसे के बाद नगरवासियों में आक्रोश के साथ चिंता भी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत से मांग की है कि वे संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों, भरत  यादव महाप्रबंधक,एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC)भोपाल (म.प्र.) एवं जिला कलेक्टर मिशा सिंह को भी अवगत कराकर टंकी चौराहा बायपास पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं।

उक्त स्थान पर पहले भी हो चुकी है कई दुर्घटनाएं
नगरवासियों ने कहा कि उक्त स्थान पर पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान तक जा चुकी है। लोगों का कहना है कि सैलाना टंकी चौराहा बायपास पर लगातार तेज रफ्तार और असुरक्षित यातायात के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बायपास मार्ग पर स्थायी सुरक्षा संकेतक, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्पीड लिमिट संकेतक, सीसीटीवी कैमरे एवं रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था तत्काल की जाए। साथ ही “धीरे चलें”, “स्पीड ब्रेकर आगे है”, “ओवरटेक न करें” और “सुरक्षित रहें” जैसे बड़े सुरक्षा बोर्ड भी लगाए जाएं ताकि वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके।

नगरवासियों का कहना है कि केवल दुर्घटना के बाद कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व सुरक्षा व्यवस्था भी अनिवार्य है।

वहीं विगत दिवस हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पिंकी आकाश के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कार क्रमांक RJ 27 UR 8151 की पहचान की गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

टंकी चौराहा बायपास हादसे पर नगरवासियों ने उठाई पूर्व विधायक गेहलोत से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग, जिला प्रमुख व महाप्रबंधक, एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC)“ को अवगत कराएं हादसे रोकने के इंतज़ाम जरूरी”

Read More »