किसानों को योजनाओं का लाभ लेना चाहिये:- पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार

पंजाब नेशनल बैंक सैलाना शाखा में कृषि ऋण प्रस्ताव कार्यक्रम संपन्न

सैलाना। पंजाब नेशनल बैंक की सैलाना शाखा द्वारा कृषि ऋण प्रस्ताव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शाखा परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार एवं नगर परिषद धामनोद के पार्षद ऊँकार निनामा रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत शाखा प्रबंधक शालिनी शाह ने पुष्पमाला पहनाकर किया। स्वागत उद्बोधन में उन्होंने बैंक की कृषि संबंधी गतिविधियों एवं किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

अध्यक्षीय संबोधन में कैलाशी चारेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। उन्होंने समय पर ऋण चुकाने की प्रवृत्ति विकसित करने पर भी जोर दिया।

मुख्य अतिथि जगदीश पाटीदार ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक व्यापारी, किसान एवं मजदूर सहित हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। किसानों के लिए संचालित बैंक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लिया जाना चाहिए। बैंक के कृषि अधिकारी विजय इंगला ने किसानों से बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बैंक किसानों की हर संभव सहायता के लिए सदैव उपलब्ध है।

कार्यक्रम का संचालन सहायक शाखा प्रबंधक राहुल टांक ने किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम चौधरी, किशोर पाटीदार, देवीदास बैरागी, रतनलाल पाटीदार, नागुलाल पाटीदार, ऊँकारलाल पाटीदार सहित करिया, नारायणगढ़, धामनोद एवं सैलाना क्षेत्र के अनेक कृषक उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन विजय इंगला द्वारा किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

टंकी चौराहा बायपास हादसे पर नगरवासियों ने उठाई पूर्व विधायक गेहलोत से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग, जिला प्रमुख व महाप्रबंधक, एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC)“ को अवगत कराएं हादसे रोकने के इंतज़ाम जरूरी”

Read More »