नाबालिग चालक सहित गिट्टी से भरा डंपर पकड़ा, प्रशासन में मचा हड़कंप

सैलाना में अवैध खनन पर विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा एक्शन

सैलाना/रावटी। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में माही नदी के विभिन्न प्वाइंटों पर लगातार जारी अवैध रेत उत्खनन और गिट्टी-मिट्टी के अवैध परिवहन को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। क्षेत्र दौरे के दौरान विधायक ने रावटी थाना क्षेत्र के गांव घटालिया में गिट्टी-चूरी से भरे एक संदिग्ध डंपर को रोककर बड़ी कार्रवाई की।

पकड़े गए डंपर का नंबर MP14 ZX 7298 बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि डंपर को एक नाबालिग बच्चा चला रहा था, जबकि चालक के पास न ड्राइविंग लाइसेंस मिला और न ही वाहन से संबंधित जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने आरोप लगाया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र में रात-दिन अवैध खनन और अवैध परिवहन का खेल जारी है और यह सब खनिज विभाग के संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारियों की लापरवाही और तेज रफ्तार डंपरों से आम जनता की जान खतरे में पड़ रही है तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रावटी तहसीलदार वंदना किराड़े और खनिज विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है। विधायक ने प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ भारत आदिवासी पार्टी के नेता चंदू मईड़ा भी मौजूद रहे। क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप का माहौल बताया जा रहा है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

टंकी चौराहा बायपास हादसे पर नगरवासियों ने उठाई पूर्व विधायक गेहलोत से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग, जिला प्रमुख व महाप्रबंधक, एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC)“ को अवगत कराएं हादसे रोकने के इंतज़ाम जरूरी”

Read More »