थाने पर सुबह से धरना—पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र छुपाई गई शराब जब्त करने की मांग.देर रात को रिपोर्ट दर्ज होने पर विधायक डोडियार ने धरना समाप्त किया*
रतलाम / सैलाना। सैलाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन को लेकर सोमवार सुबह बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रम देखने को मिला। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन का पीछा कर पुलिस को सूचना दी और बाद में कार्रवाई को अधूरा बताते हुए अपने समर्थकों के साथ आज सुबह सै सैलाना थाने पर धरने पर बैठ हुए है।
विधायक ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी एवं थाना प्रभारी को पत्र लिखकर धरने की जानकारी सुरक्षा की मांग छुपाई गई शराब की बरामदगी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विधायक डोडियार ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 8:45 बजे उन्हें कोटड़ा क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट और काले कांच लगी बोलेरो वाहन से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली। उन्होंने स्वयं अपने साथियों के साथ वाहन का पीछा किया। आरोप है कि वाहन चालक अडवानिया से बागरियों की खेड़ी मार्ग होते हुए सैलाना नगर के बाजार क्षेत्र में शराब छुपाकर भागने का प्रयास कर रहा था। बाद में बायपास क्षेत्र में वाहन को पकड़कर स्वयं ने पुलिस को सूचना दी ।
विधायक के अनुसार, पुलिस ने वाहन क्रमांक MP43 ZC 0842 से केवल चार पेटी शराब जब्त कर कार्रवाई पूरी मान ली जबकि बोलेरो में इससे कहीं अधिक मात्रा में शराब भरी होने की आशंका है। विधायक ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई शराब तस्करों को बचाने और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कठोर कार्रवाई से बचाने का प्रयास प्रतीत होती है।
मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है। विधायक ने बताया कि अवैध शराब से भरी बोलेरो ने उनके साथी नागेश्वर खराड़ी निवासी भेरुघाटा की बोलेरो को कोटड़ा क्षेत्र में टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया। इसे उन्होंने जानलेवा घटना बताते हुए वाहन चालक पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।
विधायक ने अपने आवेदन में मांग की है कि सैलाना शहर और संबंधित शराब दुकानों के सभी सीसीटीवी फुटेज तत्काल जब्त कर जांच की जाए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बोलेरो में वास्तविक रूप से कितनी शराब भरी गई थी और उसे कहां छुपाया गया। साथ ही छुपाई गई पूरी शराब बरामद कर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

घटना के विरोध में विधायक कमलेश्वर डोडियार अपने समर्थकों और भारत आदिवासी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह करीब 9:20 बजे से सैलाना थाना परिसर में धरने पर बैठे रहे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि छुपाई गई शराब बरामद नहीं हुई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र होगा।
विधायक ने यह भी कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शराब माफियाओं का नेटवर्क गांव-गांव तक फैल चुका है और इससे आमजन में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके नेतृत्व में बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
देर रात्रि को डोडियार धरने से उठे सैलाना शराब मामले में धरना प्रदर्शन के कारण रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है इसलिए धरना खत्म किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को बताया कि सभी लोगों को अपने क्षेत्र में अवैद्य शराब धंधे के खिलाफ लड़ना होगा समाज को बचाना होगा वरना दुर्घटनाओं में कई लोग मार दिय जाएँगे।
Author: MP Headlines












