ईंधन बचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने लौटाई पायलेट और फॉलो सुविधा

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सिंगल वाहन से भोपाल से प्रस्थान किया

भोपाल। अपनी सादगीपूर्ण राजनीति के लिए जाने जाने वाले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सरलता का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में उन्होंने ईंधन बचाने की दिशा में स्वयं अपने पायलट और फॉलो वाहन लौटा दिए।

गुरुवार को भोपाल से उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा अपने सिंगल वाहन से मंदसौर से रवाना हुए। श्री देवड़ा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया आव्हान आज समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। हम सभी को ऊर्जा उपभोग में मितव्ययता बरतना होगी। फॉलो और पायलेट व्यवस्था छोड़कर मैने अपनी ओर से इस दिशा में अपने योगदान का प्रयास किया है।

संशोधित कार्यक्रम
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा संशोधित कार्यक्रम अनुसार दोपहर 3.15 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर सायं 6.15 बजे मंदसौर पहुंचेंगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp