नीट परीक्षा कैंसल होने पर एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

सैलाना। नीट परीक्षा स्थगित किए जाने से आक्रोशित एनएसयूआई ने शुक्रवार दोपहर सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पुतला दहन के पश्चात हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश की सरकारें हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही हैं।

देशभर के विद्यार्थियों में नाराजी
हाल ही में नीट परीक्षा स्थगित होने से देशभर के प्रतिभावान विद्यार्थियों में भारी नाराजी देखी जा रही है। गेहलोत एवं एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष मोहित डामोर ने कहा कि जो विद्यार्थी दिन-रात मेहनत कर परीक्षा देने पहुंचे थे, उनके साथ बड़ा अन्याय हुआ है।
उन्होंने कहा कि व्यापम घोटाले की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थीं कि एक और बड़ा शिक्षा घोटाला सामने आ गया। इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा की गोपनीयता बरकरार नहीं रह पाना सिस्टम की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है।

नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन
एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हनी गेहलोत, पार्षद मंगलेश कसेरा, एनएसयूआई पदाधिकारी आर्यन पाटीदार, अजय निनामा, पंकज निनामा, दीपक मईडा, समरथ मईडा, नितेश यादव, सुनील मकवाना, अर्जुन, राज, शुभम, कृष्णा, रितेश, संजय, राहुल, गौरव, विवेक, दीपक, सुनील, धर्मेंद्र, बंसीलाल सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp