21 मप्र बटालियन एनसीसी  द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

राज्य निदेशक  राष्ट्रीय अपराध जाॅच ब्यूरो (एनजीओ) श्री राजेश सुराणा के द्वारा कैडेटस को दिया गया साइबर अपराध पर व्याख्यान

सैलाना। रतलाम 16 मई/  21 मप्र बटालियन एनसीसी रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर  11 मई  से 20 मई  तक शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सैलाना में आयोजित किया जा रहा है ।

शिविर में कमान अधिकारी कर्नल राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एव प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संदीप अहलावत के निर्देशन में प्रतिदिन प्रातः सैन्य विषय के प्रशिक्षण अन्तर्गत शस्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग, नेवीगेशन, टेन्ट पिंचिंग, कवायद, मेप रीडिंग इत्यादि विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसी के साथ-साथ ही प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के मोटिवेशनल एवं सुरक्षात्मक विषयो पर व्याख्यान कैडेटस को दिए जा रहे है।

इसी कढी में सामाजिक सुरक्षा तथा साइबर अपराध पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मन्दसौर से आए राज्य निदेशक, राष्ट्रीय अपराध जाॅच ब्यूरो (एनजीओ) श्री राजेश सुराणा  द्वारा कैडेटस को साइबर अपराध के विभिन्न तरीके व उनसे बचाव के लिए रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। श्री सुराणा द्वारा यह भी बताया गया कि आप अनजाने ईमेल, व्हाटसऐप विडियो काल, व्हाटसऐप संदेश, लुभावने प्रलोभन वाले संदेशो व काल पर प्रतिक्रिया न करे । उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यदि आप किसी तरह साइबर अपराधियो के चंगुल में फसते है तो तत्काल आप अपने परिवार के सदस्यो को इससे अवगत कराए और अनिवार्य रूप से साइबर सुरक्षा हेतु नम्बर 1930 में शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया, जिससे साइबर अपराधी आपको ब्लेकमेल नही कर सकेगा और अपराधी के पकडे जाने की संभावना शत प्रतिशत हो जावेगी। श्री सुराणा द्वारा कार्यक्रम के अंत में किसी भी ऑनलाईन गेम न खेलने तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान मेजर डाॅ गोपाल भूरिया, लेफ्टिनेंट विजेन्द्र सोंलंकी, सी/ओ डाॅ विजयसिंह पुरावत, एफ/ओ  जाकिर खान, एफ/ओ रेमसिंह डामोर, एस/ओ रीता माहेश्वरी, एस/ओ हरीश कुमार परिहार, एस/ओ कंवलजीत सिंह गंभीर, एस/ओ गौरव चैहान,सहित पीआई स्टाॅफ तथा कार्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp