NEET पेपर लीक के विरोध में रावटी में युवा कांग्रेस-एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

रावटी/रतलाम।रावटी नगर में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हनी गेहलोत के नेतृत्व में एनएसयूआई ब्लॉक द्वारा NEET पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर बस स्टैंड पहुंची, जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भूरिया ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने मांग की कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यार्थियों को न्याय मिल सके।
पुतला दहन के पूर्व सभी युवा कार्यकर्ताओं ने टाटिया मामा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

प्रदर्शन में एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष मोहित डामर, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भूरिया, अरविंद गेहलोत, अजय निनामा, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सुनील पोरवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ा, मोहन डामर, रायसिंह भूरिया, सुल्तान डामर, मोहन गेहलोत, ऐतुड़ा मईड़ा, मनीष देवड़ा, हीरालाल बोरिया, बबलू दरबार, अक्षय राजावत, अर्पित चत्तर, तेरू मुनिया, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश डामर, मदन भूरिया, सुनील सिंगाड, वालचंद डामर, बंटी गरवाल, रितेश गरवाल, करण खराडी, सुमित, गोपाल, पवन, गोलू सहित युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp