भाजपा अजा.मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार का प्रथम रतलाम आगमन पर स्वागत

रतलाम 19 मई 2026 / भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार मंगलवार को रतलाम आए। प्रथम नगर आगमन पर अजा मोर्चा द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जिला बैठक हुई, इनमे श्री परमार ने भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अ.जा.मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री परमार ने अपने दौरे की शुरुआत छत्रीपुल स्थित अम्बेडकर सर्कल पर बाबा साहेब की प्रतिमा को माल्यार्पण कर की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का सम्मान भी किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी सत्यनारायण खोरीवाल, सह प्रभारी शैलेश गिरजे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु मालवीय रतलाम जिला अ.जा.मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मालवीय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, वरिष्ठ नेता मधु पटेल, रामजी कल्याणें , नंदकिशोर तोशावडा, प्रभु नेका, राहुल निन्धानें, ओमप्रकाश बोरीया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुदीप पटेल ने किया। आभार प्रभु सोलंकी ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp