खाटू श्याम मंदिर में पंचम पाठ उत्सव 25 मई को, होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

सैलाना। नगर के कीर्ति विहार कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा श्याम का पंचम पाठ उत्सव पर्व सोमवार 25 मई को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि उत्सव के अंतर्गत दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बाबा श्याम का विशेष पूजन, पाठ, भजन-कीर्तन एवं आराधना शामिल रहेगी। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा श्याम के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

शाम 5 बजे मंदिर परिसर में महा आरती एवं महा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp