प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का भ्रमण, गंगा दशमी पर्व पर कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

रतलाम 24 मई/जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं रतलाम जिला प्रभारी मंत्री  डॉ. कुंवर विजय शाह 25 मई को रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मंत्री  डॉ. शाह   25 मई सायं 6 बजे रतलाम आयेंगे। सायं 7:30 बजे झाली तालाब रतलाम पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद रतलाम से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp