चौकी सुखेड़ा थाना पिपलौदा पुलिस की बड़ी सफलता —सोने-चांदी के आभूषण एवं दो मोटरसाइकिल जप्त
रतलाम। रतलाम जिले के पिपलोदा थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी सुखेड़ा के ग्राम पंचेवा में साधु के वेश में घर में घुसकर झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाले 04 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 23.05.2026 को फरियादिया कारीबाई भील निवासी ग्राम पंचेवा ने रिपोर्ट किया था कि दिनांक 21.05.2026 को चार लोग उसके घर पर गेहु व चावल की भिक्षा मांगते हुए आये और बोले कि कि तुम्हारे घर में भुत प्रेत का साया है जिसे जादु मंत्र व टोटके से दुर कर सकते है तभी आरोपीयो ने घर में चावल व गेहु की ढेरी जमीन पर बिछाई और झाड फुक करने लगे और बोले की जो भी जेवरात किसी ने पहने हो तो वो उतारकर ढेरी पर रख दो तब फरियादीया की पुत्री चेतना द्वारा अपने गले में पहना एक सोने का मंगलसुत्र , एक जोडी चांदी की पायल , एक चांदी की चेन उतारकर ढेरी पर रखी दी तभी आरोपीयो ने ढेरी में जेवरात को ओट दिया और सभी घर वालो के थोडी दुर बैठने का कहा और फरियादी के छोटे पुत्र को आरोपीगण द्वारा श्मशान घाट तरफ ले गये और वापस घर से थोडी दुर छोडकर चले मोटर सायकल से भाग गये । बाद में परिवार ने देखा तो गेहु की ढेरी में रखे उनके गहने गायब है । और फरियादी का पति घर पर नहीं होने से पीछा नहीं कर पाये । बाद फरियादी द्वारा चार अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध चोरी के सम्बन्ध में रिपोर्ट करने पर थाना पिपलोदा पर अपराध क्रमाकं 174/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
टीम गठन – वर्तमान में चोरी के प्रकरणो में शीघ्र चोरो की पतारसी व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार ( भा.पु.से.) के द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी श्री संदीप मालवीय व थाना प्रभारी पिपलोदा श्री रमेश कोली के द्वारा चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी सुखेडा उनि. राजू मखोड को टीम प्रभारी बनाकर अज्ञात आरोपीयो की पतारसी शुरु की गई ।
टीम द्वारा की गई कार्यवाही – दिनांक 21.05.2026 को हुई घटना के सम्बन्ध मे चौकी सुखेडा की टीम द्वारा हुसैन टेकरी जावरा से चार संदेहीयो को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया । पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगण की निशादेही पर चोरी में गया एक सोने का मंगलसुत्र , एक जोडी चांदी के पायल , एक चांदी की चेन व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 14 एनई 5466 व एक बिना नम्बर की स्पलेण्डर प्लस मोटर सायकल जप्त की गई ।
गिरफ्तार आरोपी –
- 1. विजय पिता प्रहलाद राव जाति ढोली उम्र 21 साल निवासी ग्राम ठिकरिया थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ राजस्थान
- 2. लखन पिता मांगीलाल राव जाति भाट उम्र 21 साल निवासी अंकुर स्कुल के पीछे शिवाजी मगरा दलोदा जिला मंदसौर
- 3. भोला पिता शोभाराम राव जाति दमामी उम्र 26 साल निवासी ग्राम गुलियाना थाना दलोदा जिला मंदसौर
- 4. कन्हैयालाल उर्फ नरेन्द्र पिता गोवर्धन महाराज राव जाति दमामी उम्र 22 साल निवासी रेल्वे फाटक के पास वार्ड नम्बर 20 दलोदा जिला मंदसौर
जप्त मश्रुका – एक सोने का मंगलसुत्र दस मोतीयो सहित, एक जोडी चांदी के पायल , एक चांदी की चेन कुल किमती 90000 रुपये प्त मश्रुका – एक सोने का मंगलसुत्र दस मोतीयो सहित, एक जोडी चांदी के पायल , एक चांदी की चेन कुल किमती 90000 रुपये
सराहनीय भुमिका – निरी. रमेश कोली , उनि राजू मखोड , सउनि. मोहनलाल गुजराती, आर. 1103 विजयपाल सिह, आर. 808 प्रेम मीणा , आर.695 जितेन्द्र माली , सै.1031 कारुसिंह सोलंकी कि महत्वपुर्ण भुमिका रही ।
Author: MP Headlines












