जर्जर नालियों और गंदगी से परेशान वैघराज गली के रहवासी, बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर के मध्य वार्ड क्रमांक 12 स्थित वैघराज गली, महात्मा गांधी मार्ग के रहवासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। रहवासियों ने बताया कि गली की नालियां पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी जमा रहता है और पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है।

विशेष बात यह है कि गंदगी और रुके हुए पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

रहवासियों ने यह भी बताया कि गली में स्थित एक खाली प्लॉट में भारी मात्रा में कचरा और गंदगी जमा है। वहां कई बार जहरीले जीव-जंतु दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से चिंता का विषय बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नई नालियों का निर्माण कराया जाए तथा खाली प्लॉट की साफ-सफाई कराकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जाए। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने समस्या के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत, कांग्रेस वार्ड प्रभारी अंकित कसेरा, दिनेश कुमावत आसरा, जितेंद्र पटेल, संजय ग्वाले, शैलेन्द्र ग्वालियरी एवं अनील कसेरा सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp