धामनोद बायपास पर सड़क हादसा: बाइक के सामने कुत्ता आने से सैलाना के मोबाइल व्यवसायी घायल, दाहोद रेफर

सैलाना। गुरुवार देर रात रतलाम जिले के धामनोद स्थित गांधीचौक-बायपास मार्ग पर हुए सड़क हादसे में सैलाना के एक मोबाइल व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे हादसा हो गया। दुर्घटना में व्यवसायी के पैर में फ्रैक्चर आया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुजरात के दाहोद स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार सैलाना निवासी दिलीप राठौड़, जो मोबाइल व्यवसाय से जुड़े होने के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं, गुरुवार रात अपने परिवार के साथ रतलाम से सैलाना लौट रहे थे। इसी दौरान धामनोद बायपास क्षेत्र में उनकी बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। वाहन का संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर फिसल गई और वे घायल हो गए। राठौड की पत्नी और बच्चा सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रतलाम अस्पताल पहुंचाया गया। जांच में पैर में गंभीर फ्रैक्चर आने की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए कहा परिवार उन्हें दाहोद ले कर गये। वर्तमान में उनका उपचार दाहोद के निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp