“नवागत रतलाम बीआरसी श्रीमती सुरेखा माना के पदभार ग्रहण किया”

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम ने किया स्वागत

रतलाम। विगत 1 वर्ष से प्रचलित रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र के बीआरसी के रिक्त पद पूर्ति की प्रक्रिया पुर्ण हुई। आज श्रीमती सुरेखा माना ने रतलाम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) का पदभार ग्रहण किया। विगत 1 वर्ष से बीआरसी कार्यालय परिसर लगभग सुनसान सा प्रतीत हो रहा था। आज वहां की  चहल पहल लौटती हुई दिखाई दी।

श्रीमती सुरेखा माना के पदभार ग्रहण करने पर उनका अनेक व्यक्तियों व संगठनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। इसी कड़ी में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम द्वारा नवागत बीआरसी श्रीमती सुरेखा माना का संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया एवं मिठाई भी खिलाई गई।

संघ की ओर से संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला व जिला अध्यक्ष सुनील गोंड़ ने नवागत बीआरसी श्रीमती माना को आश्वस्त किया कि रतलाम विकासखंड को शिखर पर ले जाने के लिए हर प्रयास में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

इस पर नवागत बीआरसी माना ने भी संघ को आश्वस्त किया कि हम सब एक टीम के रूप में कार्य करेंगे और रतलाम विकासखंड को ऊंचा उठने के लिए प्रयास करेंगे । यदि कहीं कोई समस्या आएगी तो उसके हर सम्भव निराकरण का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ जिला सचिव राजेश स्वर्णकर, जिला उपाध्यक्ष  हरिराम जाटवा, बीएससी धर्मेंद्र शर्मा व रामलाल निनामा, जन शिक्षक साथीगण जितेंद्र डामर, गोविंद पाटीदार, राजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश डामोर, महेंद्र सिंह राठौर, भू प्रकाश मालवीय, शांतिलाल गामड़, अलका यादव, योगिता सोलंकी, सारिका व्यास, राखी खंडेलवाल, तरन्नुम जहां आदि उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp