स्व.कंचन बाई की स्मृति में समाजसेवा का अनुकरणीय कार्य, स्कूल, गौशाला एवं मंदिर को दिया आर्थिक सहयोग

सैलाना। सैलाना नगर में पाटीदार के स्वर्गीय कंचन बाई की पगड़ी रस्म के अवसर पर उनके परिवार द्वारा उनकी पुण्य स्मृति में समाजसेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर प्रेरणादायी पहल की गई।

स्व. कंचन बाई के पुत्र रवि पाटीदार चमारिया एवं पति शांतिलाल पाटीदार चमारिया ने परिवार की ओर से पाटीदार समाज द्वारा संचालित नोबल इंटरनेशनल स्कूल को विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों के लिए ₹11,000 की राशि दान स्वरूप भेंट की। इसके अलावा सैलाना गौशाला को ₹3,100 तथा खाटू श्याम मंदिर, कीर्ति विहार कॉलोनी, सैलाना को भी ₹3,100 की सहयोग राशि प्रदान की गई।

परिवार के इस सेवा भाव और सामाजिक सरोकारों से जुड़े योगदान की उपस्थित समाजजनों ने मुक्त कंठ से सराहना की तथा स्वर्गीय कंचन बाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत परिजनों की स्मृति में शिक्षा, धर्म और गौसेवा जैसे क्षेत्रों में किया गया योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश देता है तथा सेवा और संस्कारों की परंपरा को मजबूत करता है।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन गिरधारीलाल पाटीदार, जगदीश पाटीदार, बद्रीलाल काग, किशोर पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp