“नवागत डीपीसी अखिलेश राजपूत के पदभार ग्रहण किया”

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम ने किया स्वागत

रतलाम। काफ़ी लम्बे समय से रिक्त जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम के  जिला परियोजना समन्वयक’ के पद पर अखिलेश राजपूत ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। यह पद जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम के तत्कालीन डीपीसी धर्मेंद्र सिंह हाड़ा के स्थानांतरण से पद  रिक्त होने से एपीसी राजेश झा के पास डीपीसी रतलाम का प्रभार था।पदभार गृहण करने पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम टीम द्वारा नवागत डीपीसी श्री अखिलेश राजपूत का संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

संघ की ओर से संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला व जिला अध्यक्ष सुनील गोंड़ व कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटी ने नवागत डीपीसी श्री राजपूत को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा जारी समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में रतलाम जिले को प्रदेश में शिखर पर ले जाने के लिए हर सम्भव प्रयास में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

इस पर नवागत जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) राजपूत ने कहा कि मैं कोई अधिकारी नहीं हूँ, मेरे पदनाम मे ही *’समन्वयक’* लिखा है। मैं भी आपका ही साथी हूँ। हमें शासन की समस्त योजनाओं को जमीन तक सफलतापूर्वक पहुंचाना है। उसमें हमें आप लोगों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, बिना आप लोगों के सहयोग के हम शासन के विभिन्न योजनाओं को जमीन पर सफलता सफलतापूर्वक नहीं पहुंचा सकते हैं। उसके पश्चात लोगों को जहाँ भी परेशानी आएगी, सबसे आगे मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा। हम सब एक टीम के रूप में कार्य करेंगे तभी सफल होंगे।

इस अवसर पर प्रकाश शुक्ला (संभाग अध्यक्ष), सुनील गोंड (जिलाध्यक्ष), महेंद्र सिंह भाटी (कार्यकारी जिलाध्यक्ष), राजेश स्वर्णकार (जिला सचिव), दिनेश परमार (सेलाना ब्लाक अध्यक्ष), हरिराम जाटवा (जिला उपाध्यक्ष), रमेश उपाध्याय (जिला उपाध्यक्ष), सुश्री किरण पाटीदार (जिला उपाध्यक्ष), सावन पारगी (जिला सह कोषाध्यक्ष), राजेंद्र सिंह राठौर (जिला संयोजक), कैलाश सिंह जादौन (जिला सयोजक), तरन्नुम जहाँ, रामलाल निनामा, धर्मेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, कैलाश डामोर, जितेद्र डामर, गोविंद पाटीदार, भुप्रकाश मालवीय, जगदीश शर्मा, प्रकाश वर्मा, तोलराम कुलमी, रमेश वाघेला, महेद्र सिंह राठौर, दिलीप दखड़िया, धर्मेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp