संध्याकालीन शिविरों में आज प्राप्त हुई 19 शिकायतें , 10 का हुआ त्वरित निराकरण

रतलाम 03 जून /कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज 03 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।

शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। सफाई से संबंधित 08 शिकायतें प्राप्त हुई  जिसमें से 03 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया एवं 06 अन्य शिकायतें  आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, स्ट्रीट लाइट से संबंधित प्राप्त हुई, जिसमें से 04  शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।

शिविर के दौरान  नगर पालिका जावरा में  3 शिकायत प्राप्त हुई। नगर परिषद आलोट में 03 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 1 शिकायत का निराकरण हुआ, नगर परिषद बड़ावदा में 1 शिकायत प्राप्त हुई , नगर परिषद ताल में 1 शिकायत प्राप्त हुई  जिसका निराकरण किया गया, नगर परिषद नामली में 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका निराकरण किया गया, नगर परिषद पिपलोदा में 3 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद सैलाना में 6 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 03 शिकायतों का निराकरण किया गया एवं नगर परिषद धामनोद में 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका निराकरण मौके पर किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp