रतलाम 3 जून/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार जिले में अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर अनुविभाग स्तर पर गठित फायर सेफ्टी ऑडिट दल द्वारा संस्थानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में दल द्वारा आशीर्वाद नर्सिंग होम का फायर ऑडिट टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं, उपकरणों तथा आवश्यक सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने संस्थान में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार श्री रामचन्द्र पाण्डेय सहित दल के सदस्य उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा जिले में फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि जनसुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
Author: MP Headlines












