युवा कांग्रेस को मिली नई ऊर्जा, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर मंथन, युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई

सैलाना। सैलाना नगर में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गेहलोत के निवास स्थान पर सैलाना विधानसभा युवा कांग्रेस संगठन की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत, संभाग प्रभारी स्वीटी पाटिल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट तथा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में युवा कांग्रेस के संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनहितैषी बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार की गई। वरिष्ठ नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की सक्रिय भूमिका से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

बैठक में उपस्थित सैलाना विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनी गेहलोत एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी साथियों ने संगठन को मजबूत बनाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं का जोश और संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष-सैलाना राहुल हारी,
रावटी-प्रकाश डामर ब्लॉक अध्यक्ष जिला महासचिव- सुनील पोरवाल अजय निनामा, करण खराड़ी,दिनेश भूरिया, प्रकाश भूरिया,पप्पू गहलोत , अरविंद गहलोत,सोहन पारगी,राजेश पाटीदार,मोहित डामोर, संजय आशर्मा,वजेसिंग खराडी, सुनील गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, श्याम परमार, दिनेश पाटीदार, हेमंत प्रजापत, सुरेश पटौदी,शैलेंद्र पवार राहुल जोसेफ उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन-जिला महासचिव अब्दुल मंसूरी आभार- ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण मईड़ा ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp