संदीपनी मॉडल विद्यालय सैलाना में विश्व पर्यावरण दिवस का भव्य आयोजन
सैलाना। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संदीपनी मॉडल विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता शर्मा एवं जिला शिक्षाधिकारी श्री अशोक लोढ़ा द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री गिरीश सारस्वत ने विद्यार्थियों को मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) की अवधारणा से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि किस पकार हमारी दैनिक जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव लाकर हम पर्यावरण को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभ सकते हैं। प्राचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का दृढ़ संकल्प लिया।
अतिथियो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही भविष्य में पर्यावरण की सबसे बड़ी संरक्षक है। पेड़-पौधे लगाना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है।

इस अवसर पर सैलाना विकास खंड अधिकारी जी एल दडिग विद्यालय शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष समरथ पाटीदार ,अशोक गोर,रवि जॉनवेल,एलएन प्रजापत,पूजा शर्मा,सुरभि व्यास,पलक विश्वकर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ एव अन्य स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में उत्साही विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यालय परसर में एक सकारात्मक एवं हरित वातावरण का निर्माण किया।
प्राचार्य
Author: MP Headlines












