रतलाम, 08 जून। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव के साथ आगरा कैंट से असारवा के मध्य दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 08-08 फेरे चलेगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 01920 आगरा कैंट- असारवा स्पेशल तत्काल प्रभाह से 27 जुलाई, 2026 तक आगरा कैंट से प्रति सोमवार 18.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया(00.55/00.57) होते हुए अगले दिन 11.10 बजे असारवा रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 01919 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल 09 जून से 28 जुलाई, 2026 तक असारवा से प्रति मंगलवार 15.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया(22.40/22.45) बजे होते हुए आरंभिक स्टेशन से ट्रेन चलने के अगले दिन 07.45 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में फतेहपुर सिकरी, रुपबास, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बुँदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, राणा प्रताप नगर, उदयपुर सिटी, जावर, सेमरी, डूँगरपुर, शामलाजी रोड एवं हिम्मतनगर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे। ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्रीगण www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Author: MP Headlines












