सैलाना। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टैकाम का सैलाना विधानसभा में गुरुवार को प्रथम दौरा हुआ। श्री टेकाम का नगर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह रहा। सैलाना नगर के विभिन्न चौराहों पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला साल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया। उसके बाद कसेरा धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा दिलीप मकवाना, वीरेंद्र सिंह बघेल, पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा संगीता चारेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, शंभू सिंह गंणावा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह आर्मो, प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह चौहान, नारायण मईडा, जनपद अध्यक्ष सैलाना कैलाशी चारेल, कैलाश मुनिया बाजना, मोती निनामा, शैतान सिंह पटेल, गोविंद डामोर सहित अन्य पदाधिकारी मंचासिन रहे। स्वागत भाषण शंभू सिंह गंणावा ने दिया।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज टैकाम ने अपने उद्बोधन मे कहा कि सैलाना नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया भव्य स्वागत में कभी नहीं भूलूंगा सैलाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संघर्षशील कहा भाजपा का मंत्र है चरैवेति चरैवेति हमारा कार्यकर्ता न कभी थकता है ना रूकता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव डबल इंजन की सरकार द्वारा गरीब मजदूर किसान सभी को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य हो रहा है। महिलाओं के लिए भी लाडली बहना योजना, गरीब महिलाओं को सशक्त एवं उद्यमी बनाने में सहयोग कर रही है। आदिवासी क्षेत्रों में चाहे सड़क पानी या शिक्षा हो हर क्षेत्र में जमीन स्तर पर कार्य हो रहा है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व ने देश पर किसी भी प्रकार का संकट नहीं आने दिया। सैलाना विधानसभा में भाजपा का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।
पूर्व विधायक संगीता चारेल ने कहा कि जब भाजपा का विधायक सैलाना विधानसभा में था तब करोड रुपए के विकास कार्य शिक्षा और सड़क के लिए हुए जिसमें चाहे सांदिपनी विद्यालय सैलाना, सैलाना शिवगढ़ मार्ग या अलग-अलग क्षेत्र में तालाब निर्माण गांव मजरो को सड़कों से जोड़ना सभी कार्य हुए और आज भी भाजपा सरकार बिना भेदभाव के आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य कर रही है।
भाजपा सैलाना शिवगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा पैलेस चौराहे पर मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में स्वागत किया। एल्डरमैन नाथूलाल राठौर, रवि शर्मा, वर्दीचंद पाटीदार , मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार, पार्षद विशाल धभाई, मुकेश पाटीदार, कुलदीप कुमावत, सुरेंद्र मेहता, शेर सिंह राठौड़, सुनील राठौर, पिंटू दायमा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में सैलाना विधानसभा के पांचो मंडलों के मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, भेरू सिंह निनामा , कैलाश मुनिया, नरेंद्र वसुनिया , महेंद्र जाट अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ रांका ने किया आभार शैतान सिंह पटेल ने माना।
Author: MP Headlines












