तीन दिवसीय शिविर में उमड़ा जनसैलाब, पार्षदों का सम्मान, नियमित योग कक्षाएं शुरू करने का संकल्प

मनोज राठौर ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर योगा कर  बताएं

रतलाम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, नगर निगम, महापौर एवं पार्षदों के संयुक्त तत्वावधान में नगर के विभिन्न वार्डों में तीन दिवसीय योग शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविरों में पार्षदों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास का लाभ लिया।

योग शिविर के दौरान स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नियमित योग को अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि प्रत्येक वार्ड में योग समितियों का गठन कर नियमित योग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक नागरिक योग से जुड़ सकें।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी डॉ. उत्तम शर्मा ने योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सहयोग के लिए पार्षद अक्षय संघवी का सम्मान किया। वही शमशान रोड त्रिवेणी धाम वार्ड क्रमांक 23 में आयोजित शिविर में वार्ड रहवासी मनोज राठौर ने इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए आप ने तैराकी में एव योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न योग क्रियाओं एवं शरीर की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी। एवं योग अभ्यास करवाया। वार्ड वासी मनोज राठौर का उत्तम शर्मा ने  सहसम्मान किया।तीन दिनों तक चले इस योग महोत्सव में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के संकल्प के साथ हुआ।
इ joस शिविर में योग शिक्षक सीमा वर्मा, मेघा दवे, मीना भावसार की भी रही अहम भुमिका  इनके द्वारा 3 दिन योग प्रशिक्षण दिया गया। जिनका मनोज राठौर ने भी दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

तीन दिनों तक चले इस योग महोत्सव में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के संकल्प के साथ हुआ। इस शिविर में योग शिक्षक सीमा वर्मा, मेघा दवे, मीना भावसार की भी रही अहम भुमिका  इनके द्वारा 3 दिन योग प्रशिक्षण दिया गया। जिनका मनोज राठौर ने भी दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp