सैलाना। जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित सांदीपनि विद्यालय में शासन की योजना अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी जी चारेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती चारेल ने कहा कि शासन की नि:शुल्क साइकिल वितरण, लैपटॉप वितरण, स्कूटी वितरण, गणवेश वितरण, पुस्तक वितरण इत्यादि विभिन्न योजनाओं से आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है ।संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप साइकिल का उपयोग कर समय पर विद्यालय में आवे। साइकिल चलाने में यातायात के नियमों का पालन भी करें ।कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती देवी के पूजन से हुआ।

मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ,वरिष्ठ व्याख्याता डॉ राजेश सोनी, सुमन सिंह राठौड़,श्रीमती शैलजा दवे आदि ने किया. कार्यक्रम के मध्य में समस्त पात्र 40 विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अभिधा कोठारी, श्री विक्रम राठौर, श्रीमती कंकु ओहरी, श्रीमती हेमलता इंदोरा ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जयश्री शर्मा ने एवं आभार साइकिल वितरण प्रभारी हेमंत व्यास ने किया ।इस अवसर पर कक्षा 9 वी के सभी विद्यार्थियों के साथ शिक्षक उपस्थित रहे ।
Author: MP Headlines
















