जिला माहेश्वरी महिला संगठन रतलाम का शपथ ग्रहण समारोह  संपन्न..

रतलाम।  जिला महिला संगठन के नव निर्वाचित जिला पदाधिकारियों का सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सुखेड़ा स्थित हरि पैलेस में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के पूजन, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण के साथ हुआ।

समारोह में  निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष ऊषा जी सोडाणी ने नव निर्वाचित जिला पदाधिकारियों को संगठन के दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में जिला अध्यक्ष किरण माहेश्वरी, जिला सचिव अंगूर बाला मेहरा, कोषाध्यक्ष शशिबाला अजमेरा, संगठन मंत्री निर्मला काकाणी, उपाध्यक्ष प्रिया भंसाली एवं मधु मेहरा, संयुक्त मंत्री राजकुमारी काबरा एवं संतोष मूंदड़ तथा प्रचार मंत्री प्रिया आगर शामिल रहीं।

इस अवसर पर  प्रदेश सचिव साधना बियाणी, संयुक्त सचिव वंदना मेहरा एवं दशपुर अंचल की अध्यक्ष स्नेहलता मूंदड़ा ने संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए नव पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश संगठन एवं स्थानीय मंडलों की ओर से नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारी बहनों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, प्रदेश महासभा के कोषाध्यक्ष प्रेमजी मालपानी, जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुखेड़ा की अंतिमा मालपानी, विभा मेहरा एवं प्रतिभा मालाणी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शिखा मालानी एवं अंगूर बाला मेहरा ने व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp