कांग्रेस का विभिन्न मुद्दों पर तीखा प्रहार: जन आक्रोश रैली में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को चौतरफा घेरा, जिलेभर से जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

रतलाम। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसमें जिलेभर से पहुंचे हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करने का प्रयास किया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहले बैरिकेडिंग की और बाद में वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए हल्का बल प्रयोग किया।

आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत, जिला प्रभारी रामसिंह सीकरवार ने किया। पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी आंदोलन में शामिल हुए। कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों और गुटों के नेता बड़ी संख्या में सैलाना बस स्टैंड स्थित पुरानी मंडी परिसर में एकत्र हुए, वहीं से निकली रैली में जिले के कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बैलगाड़ी और ट्रैक्टर लेकर महाआंदोलन में  शामिल हुए।

सोमवार को आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली कलेक्ट्रेट या प्रशासनिक भवन का घेराव करने के लिए आगे बढ़ी, तो पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स और फायर ब्रिगेड (वाटर कैनन) की पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने और उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। जब कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, तब प्रशासन ने फायर ब्रिगेड/वाटर कैनन से ठंडे पानी की तेज बौछारें मारकर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

विरोध के मुख्य बिंदु

  • खाद बीज की कालाबाजारी,बढ़ते पेट्रोल के दाम
  • नीट (NEET) परीक्षा विवाद और पेपर लीक का मुद्दा।
  • लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी।
  • प्रशासनिक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार।
  • स्थानीय स्तर पर किसानों और युवाओं की अनदेखी।


नेताओं का आरोप: इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करा रही जनता और विपक्ष की आवाज को पुलिस बल और पानी की बौछारों के दम पर दबाना चाहती है। सड़क पर पानी की बौछारों के बीच भी कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे और बाद में प्रशासनिक अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया।

सरकार पर साधा निशाना
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हर्षविजय गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों एवं आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद पेट्रोल-डीजल महंगा बेचा जा रहा है। वहीं खाद, बीज और कीटनाशक के बढ़ते दामों से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने जिले में बढ़ते नशे और अवैध शराब के कारोबार पर भी चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।


MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
रतलाम
MP Headlines

कांग्रेस का विभिन्न मुद्दों पर तीखा प्रहार: जन आक्रोश रैली में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को चौतरफा घेरा, जिलेभर से जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

Read More »