सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में 1 जुलाई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक, सैलाना शाखा द्वारा नगर के चिकित्सकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। बैंक की शाखा प्रबंधक शालिनी शाह ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं डॉक्टरो के क्लीनिकों पर पहुंचकर चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सैलाना पहुंचकर डॉ. शैलेंद्र डांगे, सहित समस्त चिकित्सा स्टाफ का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. एन.के. चौधरी, डॉ. ओ.पी. जोशी, डॉ. दीपक जोशी तथा डॉ. राहुल यादव के क्लीनिक पहुंचकर भी उनका सम्मान किया।
शाखा प्रबंधक शालिनी शाह ने कहा कि चिकित्सक अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने सभी चिकित्सकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
सम्मान से अभिभूत सभी चिकित्सकों ने पंजाब नेशनल बैंक, सैलाना शाखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उनके सेवा-भाव को और अधिक प्रेरणा प्रदान करता है।
डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरस का सम्मान करना जो अपने आप मे अनुकरणीय कार्य रहा है विदित हो कि, यह नगर के स्थाई डॉक्टर है, जो नगर के आम जन के स्वास्थ्य को बेहतर ढंग से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। डॉक्टर्स डे पर स्थायित्व जनप्रतिनिधियो ने भी कभी डॉक्टरस का सम्मान नहीं किया है । इसलिए यह पहल अनुकरणीय (अभिनव प्रयास) सहरानिय है।
Author: MP Headlines














