सर्राफा एसोसिएशन ने नवागत अनुविभागीय अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल का किया स्वागत

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर के सर्राफा व्यापारी संघ द्वारा नवागत सैलाना अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सुनील कुमार जायसवाल का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी के नेतृत्व में ओमप्रकाश सोनी, मनीष ग्वालियरी, महेंद्र ग्वालियरी, जितेंद्र रांका, नितेश सोनी, विनोद पाटीदार, कुश मेहता, निरंजन कसेरा, अवि संघवी, शिवकुमार सोनी एवं प्रेम चंडालिया सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

स्वागत के दौरान व्यापारियों ने एसडीएम सुनील कुमार जायसवाल से नगर के विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की तथा सर्राफा व्यवसाय से जुड़े विषयों सहित नगर के विकास एवं व्यापारिक गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव और समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम जायसवाल ने सभी व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनी और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
रतलाम
MP Headlines

कांग्रेस का विभिन्न मुद्दों पर तीखा प्रहार: जन आक्रोश रैली में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को चौतरफा घेरा, जिलेभर से जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

Read More »