सैलाना पुलिस की बड़ी सफलता: 24 गुम हुए एंड्रॉयड मोबाइल खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए

सैलाना। थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए थाना क्षेत्र से गुम हुए 24 एंड्रॉयड मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइलों की शिकायत प्राप्त होने के बाद तकनीकी माध्यमों एवं सतत प्रयासों के जरिए उनकी तलाश की गई। विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद कर उनकी पहचान सुनिश्चित करने के बाद संबंधित मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए।

लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने से सभी लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने सैलाना पुलिस की कार्यशैली, तत्परता और ईमानदार प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि पुलिस की इस पहल से आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी पिंकी आकाश, आरक्षक फकीरचंद्र सोलंकी, अर्जुन मकवाना, यशपाल धनगर, महिला आरक्षक टीना सिसौदिया सहित थाना स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
रतलाम
MP Headlines

कांग्रेस का विभिन्न मुद्दों पर तीखा प्रहार: जन आक्रोश रैली में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को चौतरफा घेरा, जिलेभर से जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

Read More »