जनसुनवाई में 151 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम 30 जून/ कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में  एडीएम श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आवेदकों को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 151 आवेदन  प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदिका नैना पिता बाबू निवासी ग्राम देलवासा  तहसील ताल ने जाति प्रमाण पत्र में नाम सुधारने हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एसडीएम आलोट को निर्देशित किया गया। आवेदक कमजी निवासी ग्राम कोटङा ने बताया कि उनकी पत्नी का स्वर्गवास 27 नवम्बर 2025 को हो गया था। पत्नी के स्वर्गवास के पश्चात संबल योजना अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि के लिए 5 जनवरी 2025 को ऑनलाइन आवेदन दिया था तथा जनपद पंचायत सैलाना में भी आवेदन दिया था परंतु आज दिनांक तक संबल योजना सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद पंचायत सैलाना को निर्देशित किया ।जनसुनवाई में आवेदक अनिल पिता दशरथ निवासी ग्राम धामनोद ने बताया कि उनकी कृषि भूमि पर स्थित विद्युत पोल काफी अधिक झुक गया है जिससे खेत में ट्रेक्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों ले जाने मे समस्या हो रही है। कार्यवाही हेतु एस ई एमपीईबी को निर्देशित किया गया। आवेदक प्रभु निवासी शिवगढ़ ने शासकीय भूमि पर पट्टा प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार सैलाना को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक अनिल पिता दशरथ निवासी ग्राम धामनोद ने बताया कि उनकी कृषि भूमि पर स्थित विद्युत पोल काफी अधिक झुक गया है जिससे खेत में ट्रेक्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों ले जाने मे समस्या हो रही है। कार्यवाही हेतु ए ई एमपीईबी को निर्देशित किया गया। आवेदक प्रभु निवासी शिवगढ़ ने शासकीय भूमि पर पट्टा प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार सैलाना को निर्देशित किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines