धामनोद नपं सीएमओ पूजा गोयल को सौंपी सैलाना नपं के प्रभारी सीएमओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी

सैलाना। रतलाम जिले की नगर परिषद सैलाना के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) में बदलाव किया गया है। उज्जैन संभाग के संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद धामनोद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती पूजा गोयल को आगामी आदेश तक नगर परिषद सैलाना के सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार, नगर परिषद सैलाना के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कुमार शर्मा का स्थानांतरण उनके मूल पद राजस्व उप निरीक्षक के रूप में नगर परिषद राऊ (जिला इंदौर) कर दिया गया है। वहीं, शासन द्वारा नगर परिषद सैलाना में श्रीमती नीतू सिंह की मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थापना की गई थी, लेकिन उनके अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अंतरिम व्यवस्था की गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्रीमती पूजा गोयल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ नगर परिषद सैलाना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। शासन द्वारा आगे कोई अन्य व्यवस्था किए जाने पर यह आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। यह आदेश संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, उज्जैन संभाग द्वारा 2 जुलाई 2026 को जारी किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp